मुख्यमंत्री राहत कोष में असम सरकार ने पांच करोड़ रुपये का अंशदान किया

मुख्यमंत्री राहत कोष में असम सरकार ने पांच करोड़ रुपये का अंशदान किया

शिमला 10 सितम्बर, 2025

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर लिगल एंड कॉरपोरेट अफेयर्स श्री राहुल बग्गा ने मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन के निदेशक बलदेव ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए सभी दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के इस समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न राज्यों की सरकारें, संगठन और दानी सज्जन उदारतापूर्ण दान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योगदान से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img