Noida Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो जिगरी दोस्तों की मौत, बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हादसा

Noida Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो जिगरी दोस्तों की मौत, बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हादसा

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की जान चली गई। सेक्टर 37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के जानकी गांव के रहने वाले राजकुमार मंडल अपने परिवार के साथ नोएडा के निठारी गांव की गली नंबर दो में रहते हैं। उनके पड़ोस में नेपाल के दोगा गांव का निवासी बसंत खातू रहता था। राजकुमार का बेटा रोहन और बसंत आपस में गहरे दोस्त थे। मंगलवार को दोनों अपने मित्र विकास चौहान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे और रात करीब पौने बारह बजे बसंत की बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार मंडल की शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img