Greater Noida Industrial: ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के साथ हर माह बैठक, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Greater Noida Industrial: ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के साथ हर माह बैठक, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को उद्यमियों के साथ बोर्ड रूम में बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहेंगे।

उद्यमियों द्वारा रखी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने औद्योगिक इकाइयों और औद्योगिक संगठनों से अपील की है कि वे इन बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी इकाइयों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी सोच के तहत यह नियमित बैठक शुरू की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img