Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Murder: दिल्ली के रनहोला में बजरंग दल कार्यकर्ता बॉबी गुप्ता की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में तनाव रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Murder

Delhi Murder: दिल्ली के रनहोला में बजरंग दल कार्यकर्ता बॉबी गुप्ता की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

रिपोर्ट: रवि डालमिया

बाहरी दिल्ली के रनहोला थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक बॉबी गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान बॉबी गुप्ता के रूप में हुई है, जो बजरंग दल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और इलाके में बढ़ते नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठाता था।

जानकारी के मुताबिक बॉबी गुप्ता अपने परिवार के साथ रनहोला इलाके में रहता था और अपने भाइयों के साथ मिलकर ज्वेलरी का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने बॉबी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बॉबी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल और घटनास्थल के आसपास जमा हो गए।

सूत्रों के अनुसार बॉबी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुलिस इस मामले को कई एंगल से जांच रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, गैंग विवाद और आपसी दुश्मनी जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या किसी विवाद के बाद अचानक हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक नाबालिग समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद रनहोला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी तरह का तनाव या अप्रिय स्थिति न बने। वहीं स्थानीय लोगों ने इलाके में अपराध और नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें