Noida International Airport: स्थायी नौकरी की मांग को लेकर युवा निकालेंगे रैली, भूख हड़ताल की चेतावनी

Noida International Airport: स्थायी नौकरी की मांग को लेकर युवा निकालेंगे रैली, भूख हड़ताल की चेतावनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित गांवों में रोजगार का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। अधिग्रहित जमीन वाले किसान परिवारों के बच्चों को एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के युवा सोमवार को बड़े पैमाने पर रैली निकालेंगे। आंदोलनकारी युवाओं ने भूख हड़ताल शुरू करने की भी घोषणा की है और लोगों से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद निर्माणाधीन एयरपोर्ट के किशोरपुर गेट पर सुबह 10 बजे क्षेत्र के लोग एकत्र होंगे। सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी, जो बनवारीपुर, रन्हेरा, खाजपुर, नीमका, आरएंडआर कॉलोनी और दयानतपुर सहित कई गांवों से होकर गुजरेगी। युवाओं का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रशासन और प्राधिकरण तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के समय किसानों को लिखित आश्वासन दिया गया था कि उनके परिवार के योग्य युवाओं को एयरपोर्ट परिसर में रोजगार दिया जाएगा। साथ ही कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का भी वादा किया गया था। युवाओं का कहना है कि अब इन वादों से पीछे हटने की कोशिश की जा रही है।

युवाओं की प्रमुख मांग है कि उन्हें किसी एजेंसी के माध्यम से अस्थायी नियुक्ति न देकर सीधे एयरपोर्ट से जुड़ी कंपनियों में स्थायी नौकरी दी जाए। उनका कहना है कि परियोजना से सबसे अधिक प्रभावित स्थानीय परिवारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में पहले भी धरना-प्रदर्शन हो चुके हैं और जनप्रतिनिधियों के सामने भी मामला उठाया जा चुका है।

आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्र में संभावित रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img