Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: पटाखों से 20 लोगों ने गंवाई आंख की रोशनी 

नई दिल्ली: पटाखों से 20 लोगों ने गंवाई आंख की रोशनी
नई दिल्ली: -आंखों में चोट लगने के कारण एम्स पहुंचे 110 मरीज  

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : पटाखे जलाने के दौरान आंख में चोट लगने की वजह से सोमवार रात और मंगलवार सुबह करीब 110 मरीज एम्स दिल्ली पहुंचे। इनमें से करीब 20 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। घायलों में बच्चों के साथ वयस्क भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

एम्स दिल्ली के डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान के केंद्र (आरपीसी सेंटर) के कैजुअल्टी हेड डॉ. राजपाल वोहरा ने मंगलवार को बताया कि हमने कल से अब तक आकस्मिक चिकित्सा विभाग में 110 मरीजों को देखा है। इनमें से 20 मरीजों की हालत गंभीर है। आंख की चोट यानी कॉर्नियोस्क्लेरल चोट के कारण कॉर्निया पर असर पड़ा है। उन्हें आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। डॉ वोहरा के मुताबिक कॉर्नियोस्क्लेरल चोट ऐसी चोट होती हैं जिसमें कॉर्निया (आंख की पारदर्शी बाहरी परत) और स्क्लेरा (आंख का सफेद भाग) पर गंभीर खरोंच, घाव, या छेद होने से आंख की रोशनी जा सकती है। उन्होंने बताया कि मरीजों की आंखों के संक्रमण, सूजन और अन्य समस्याओं के इलाज किए जा रहे हैं। इसके बाद हम 20 मरीजों का ऑपरेशन करेंगे ताकि उनकी आंखों की रोशनी वापस लाई जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें