Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Traffic Police: दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, यमुनापार में दो दिन में 278 से ज्यादा एफआईआर, हजारों चालान

Delhi Traffic Police, Wrong Side Driving, Yamunapar

Delhi Traffic Police: दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, यमुनापार में दो दिन में 278 से ज्यादा एफआईआर, हजारों चालान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। खासतौर पर पूर्वी दिल्ली और यमुनापार इलाके में ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विवेक विहार ट्रैफिक सर्कल में इन दिनों बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शाहदरा जीटी रोड और इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास लंबे समय से रॉन्ग साइड ड्राइविंग की समस्या बनी हुई है। यहां फ्लाईओवर के बाद यू-टर्न काफी दूर होने की वजह से लोग समय बचाने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाने लगते हैं। कई वाहन चालक करीब 300 मीटर तक रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के साथ हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि यह लापरवाही केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन रही है। कई बार गलत दिशा में अचानक वाहन आने से सामने चल रहे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं और गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसी खतरे को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान शुरू किया है।

इस कार्रवाई के दौरान केवल बाइक और स्कूटर चालकों पर ही नहीं, बल्कि ई-रिक्शा, टेम्पो, ट्रैवलर और माल ढोने वाले लोडर वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर लोगों को जागरूक भी कर रही है और समझा रही है कि कुछ मिनट बचाने के लिए रॉन्ग साइड वाहन चलाना किसी की जान ले सकता है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

डीसीपी ट्रैफिक रमेश कुमार के मुताबिक, यमुनापार इलाके में केवल एक दिन में 178 एफआईआर दर्ज की गईं और करीब 1000 चालान काटे गए। वहीं दूसरे दिन रात 8 बजे तक करीब 100 और एफआईआर दर्ज की जा चुकी थीं। इन आंकड़ों से साफ है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

दिल्ली ट्रैफिक police का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें