Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की मौत

मूल रूप से बुलंदशहर के सौजहना गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह गाजियाबाद के मोहिनी एन्क्लेव बुद्ध विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ओएसिस सोसायटी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ओएसिस सोसायटी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

मूल रूप से बुलंदशहर के सौजहना गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह गाजियाबाद के मोहिनी एन्क्लेव बुद्ध विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल आए थे। लौटते समय ओएसिस सोसायटी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पिंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *