ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की,यूके-हिमाचल के संबंधों को मजबूत करने पर की चर्चा

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की,यूके-हिमाचल के संबंधों को मजबूत करने पर की चर्चा

शिमला 17 फरवरी, 2025

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और यूके-हिमाचल प्रदेश के संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूके की डिप्टी हाई कमीशनर कैरोलिन रौवेट और यूके सरकार के राजनीतिक, प्रेस और परियोजना सलाहकार राजेन्द्र एस. नागरोटी ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूके और हिमाचल के बीच चल रही तथा संभावित साझेदारियों के बारे में जानकारी दी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि प्रौद्योगिकी (एग्री टैक), ग्रीन हाइड्रोजन, इलैक्ट्रिक वाहन, पर्यटन, डेयरी उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, डेटा भंडारण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने इस क्षेत्र में यूके की विशेष्ता का लाभ उठाकर पारस्परिक विकास और प्रगति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यूके प्रतिनिधिमंडल के साथ आगामी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि प्रस्तावित परियोजनाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जा सके।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश से यूके को हल्दी निर्यात को लेकर विशेष चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने गहरी रूचि दिखाई और इस व्यापारिक अवसर को सुलभ बनाने पर बल दिया।

कैरोलिन रौवेट ने हिमाचल प्रदेश और यूके के निवेशों के बारे में बताया और कहा कि बैठक के दौरान कुल्लू में एक कृषि उद्योग और राज्य में भारतीय संचालित स्कौटिश डिस्टिलरी की स्थापना के बारे में चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक यूके-हिमाचल के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहयोग और आदान-प्रदान के नए अवसर सृजित होंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img