Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

पंचकूला कोर्ट में पार्किंग की समस्या काफी गंभीर शीघ्र होगा इसका समाधान : चंद्रमोहन

चंद्रमोहन
पंचकूला कोर्ट में पार्किंग की समस्या काफी गंभीर शीघ्र होगा इसका समाधान : चंद्रमोहन

पंचकूला कोर्ट में पार्किंग की समस्या काफी गंभीर शीघ्र होगा इसका समाधान : चंद्रमोहन

वकीलों की सभी समस्याओं का सरकार आते ही होगा समाधान :-चंद्रमोहन

चंद्रमोहन को जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के वकीलों ने दिया समर्थन

कार्यक्रम में दर्जनों वकील कांग्रेस में हुए शामिल

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकुला, 26 सितंबर। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन में चन्द्रमोहन ने वकीलों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें उन्होंने बार एसोसिएशन की मांगो और समस्याओं को लेकर चर्चा की। चंद्रमोहन ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आते ही उनकी सभी समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पंचकूला बार एसोसिएशन के वकीलों ने चंद्रमोहन को समर्थन और सहयोग देने का वादा किया।
बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि किसी भी शहर में शांति और सुरक्षा बनाने और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलवाने में वकीलों का अहम योगदान रहता है। वकील किसी भी शहर की तरक्की का मुख्य आधार है।

बार एसोसिएशन के वकीलों ने चंद्रमोहन द्वारा जिला पंचकुला बनाने और जिला कोर्ट पंचकुला में बनवाने से लेकर बार को समय समय पर आर्थिक मदद देने के साथ साथ वकीलों के हित में कार्य करने को लेकर आभार प्रकट किया तथा उन्हें विजयी बनाने का समर्थन देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में एडवोकेट अमन दत्त शर्मा के प्रयासों द्वारा जसबीर ठोल ने अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़ कर चंद्रमोहन की मोजूदगी मे काँग्रेस पार्टी मे शामिल हुए।

चन्द्रमोहन ने बार एसोसिएशन के कुछ प्रमुख मुद्दों जैसे पार्किंग की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ चंद्रमोहन ने कहा कि वह वकीलों की समस्याओं से भली भांति परिचित है और विधानसभा चुनाव जीतने के पश्चात वकीलों के मुद्दो को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय बंसल पूर्व चेयरमैन, संतोष शर्मा, केसी भाटिया, दिनेश जांगड़ा, सुनीत सिंगला पार्षद, एडवोकेट नवीन बंसल, मुनीष छाछिया आदि कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पहुंचे।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह, महासचिव अमन दत्त शर्मा, उदित मेंहदीरत्ता, दीपांशु बंसल, सतीश कादियान, जसवंत सिंह, संदीप बूरा, अंकित मलिक, हिमांशु सिंह, केतन खुराना, गौरव शर्मा, यवनीत ढाकला, मान सिंह चंदेल, अजय चैधरी,राज सिंह चैहान,अमित मोर,पीसी शर्मा, तरण प्रीत कौर, कंचन बाला, शेलेन्द्र कौर, निशा मलिक, कोमल तमक आदि अधिवक्ताओं ने चंद्रमोहन का गर्मजोशी से स्वागत किया और चंद्रमोहन को अपना समर्थन दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन को पंचकूला विधानसभा के हर गांव शहर में भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। लोग हजारों की संख्या में उनकी नुक्कड़ जनसभाओं में उनके विचार सुनने पहुंच रहे हैं। वीरवार को भारी बरसात के बावजूद सेक्टर 5, सेक्टर 16, सेक्टर 6, बुढ़नपुर, राजीव कालोनी, सकेतड़ी, सेक्टर 18, सेक्टर 17 व सेक्टर 25, की जनसभाओं में शिरकत की। वहीं उनके पुत्र सिद्धार्थ ने डोर टू डोर प्रचार करते हुए सेक्टर 9, खटौली व सेक्टर 31 में अभियान जारी रखा। इन नुक्कड़ सभा में विभिन्न पार्टियों से भारी संख्या में लोगों ने चंद्र मोहन के नेतृत्व में कांग्रेस को ज्वाइन किया। इस अवसर पर चंद्र मोहन ने सभी को कांग्रेस में पूरे मान सम्मान का भरोसा दिया ।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *