Delhi Fire: विवेक विहार में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Delhi Fire: विवेक विहार में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आग, लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में बीती रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर विभाग को रात 12:32 बजे पांडव रोड अमराश्रम गली में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, यह दुकान पिछले पांच साल से किराए पर थी, जिसमें मोबाइल रिपेयरिंग का काम होता था। दुकान में करीब 10 लाख रुपये का सामान था, जो आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया कि उन्हें किसी का फोन आया, जिसके बाद जब वे अपनी दुकान पहुंचे तो देखा कि वहां आग लगी हुई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img