Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

तीन घरों से चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ किया

बेखौफ चोरों ने कविनगर थानाक्षेत्र में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नगदी-जेवर तथा अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया
तीन घरों से चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ किया

अमर सैनी

गाजियाबाद। बेखौफ चोरों ने कविनगर थानाक्षेत्र में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नगदी-जेवर तथा अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त दो मकान बंद थे। घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
केशवकुंज में रहने वाले रवि कुमार का कहना है कि छह जून को वह परिवार के साथ अपने पैतृक स्थान मुजफ्फरनगर गए थे। वहां से 16 जून को वापस लौटे तो घर के मैन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे पत्नी के कानों के कुंडल, हाथ के कंगन, चेन और पाजेब के अलावा नगदी भी गायब थी। घटना के संबंध में रवि कुमार ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे मामले में केशवकुंज में रहने वाले रूपेश कुमार का कहना है कि वह फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 15 जून को उनकी पत्नी भी घर पर नहीं थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और घड़ी, पैर की लड़ी वाली चुकटी, दो पाजेब वऔर अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। शाम को घर पहुंचने पर ताले टूटे देख घटना का पता चला, जिसके बाद कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। तीसरी घटना में मूलरूप से सीतापुर में रहने वाले शानू वाजपेयी का कहना है कि वह रजापुर गांव में किराए पर रहते हैं। 16 जून की सुबह करीब 11 बजे वह कमरे का कुंडा लगाकर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। उस समय कमरे पर कोई और व्यक्ति नहीं था। नहाकर बाहर निकले तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और उनका मोबाइल गायब था। शानू वाजपेयी ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *