रिटायर्ड डीएसपी के बेटे की मौत, परिजन बोले-हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र की सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी में 28 वर्षीय राहुल जीत का शव मिला है। राहुल का शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी हैं। परिजनों ने सोसाइटी में रहने वाले पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के नवीन नगर निवासी बांकेलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर्ड हैं। इन दिनों उनकी तबीयत खराब रहती है। मृतक के भाई नवीन सिंह ने बताया कि राहुल बीएससी पास कर चुका था। कुछ दिन पहले ही राहुल 50 हजार रुपये लेकर प्रतियोगिता की तैयारी करने आया था। जब तक उसे दिल्ली में जगह नहीं मिली, तब तक वह इकोविलेज वन में आकर अपने कुछ दोस्तों के साथ रह रहा था। वह यहां सोसाइटी के टावर नंबर 14 में एक फ्लैट में रह रहा था। एक दिन पहले ही उसकी राहुल से अच्छी बातचीत हुई थी। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे उन्हें फोन आया कि राहुल ने आत्महत्या कर ली है। जब वह यहां आए तो देखा कि जिस पंखे से राहुल के लटकने की बात कही जा रही थी वह काफी नीचे था। राहुल के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे साफ है कि राहुल की हत्या कर पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक की पीएम रिपोर्ट आ गई है। युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं। उसकी जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img