उत्तर प्रदेश : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में बुलंदशहर में प्रदर्शन

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के थाना सिगरा में दर्ज हुई एफआईआर के विरध में सोमवार को बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

सरकार पर बोला हमला

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे गए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के बीच पहुंचे एडीएम ने उनकी सुनी समस्या सुनी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तुरंत खत्म किए जाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की बदहाल स्थिति के खिलाफ जब पदयात्रा की तो सिगरा थाने में एफआईआर कर दी गई यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जनहित के मुद्दों को उठाने पर एफआईआर कर रही है ताकि आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर गड्ढे हैं और प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को फर्जी दावों के बजाय जमीन पर काम करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, अनिल शर्मा और नईम मंसूरी ने कहा कि योगी सरकार लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने पर रिपोर्ट दर्ज कर लोकतंत्र को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ जगजाहिर हो चुका है। शहर अध्यक्ष रवि लोधी, जिला उपाध्यक्ष मिंटू चौधरी, ज्ञानेंद्र राघव और आशु कुरैशी आदि ने संबोधित किया । प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी, सुभाष गांधी, शिवकुमार शर्मा लालनेर, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, साजिद गाजी, ऋषि गौतम, मालती जाटव, आशु कुरैशी, नईम मंसूरी, मिंटू चौधरी, मुनीर अकबर, आदर्श देव , पुष्पेंद्र चौधरी, सचिन वशिष्ठ, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, नरेंद्र चौधरी, सादिक सैफी, सलीमुद्दीन गौहर, इशांक उर्फ इशू खान, साहिल शाह, शोएब खान, सिराज मेवाती, साहिल धमेड़ा, सगीर अहमद, राजेंद्र प्रजापति, रूपेश सैनी, अब्दुल रहीम मंसूरी, तारिक गाजी, आस मोहम्मद, राजेंद्र जाटव, अरफात अली, विमलेश बाल्मिकी, नरेश शर्मा, आदि रहे ।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img