Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

डीजे वाला बाबू अब नहीं बजा पाएगा गाना, एक बच्चे की शिकायत पर लगी रोक

गाजियाबाद में ध्वनि प्रदूषण को लेकर कई नियम लागू होने जा रहे
डीजे वाला बाबू अब नहीं बजा पाएगा गाना, एक बच्चे की शिकायत पर लगी रोक

अमर सैनी
गाजियाबाद।गाजियाबाद में ध्वनि प्रदूषण को लेकर कई नियम लागू होने जा रहे है। यह कदम 12वीं क्लास के छात्र की शिकायत पर उठाया गया। छात्र ने यूपीपीसीबी को बैंक्वेट हॉल से तेज म्यूजिक के चलते शिकायत की थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के हस्तक्षेप के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने डीजे पर रोक लगाने के निर्देश दिए है।

यूपीपीसीबी ने एनजीटी में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया, लेकिन आसपास के ध्वनि के स्तर को मापा नहीं जा सका है। वहां कोई समारोह आयोजित नहीं हो रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने कहा कि समारोह आयोजित होने पर डीजे या तेज आवाज वाले म्यूजिक उपकरण से आसपास के ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। डीजे तेज आवाज वाले म्यूजिक उपकरण से आसपास के ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। समारोह में डीजे और शोर मचाने के साधनों का इस्तेमाल हाल ही में बंद किया जाएगा।

पुलिस को दिए ये निर्देश

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी को पेश की गई रिपोर्ट में कहा है कि गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त को जिले में समुचित कदम उठाने, विभिन्न समारोहों के दौरान लाउडस्पीकर और ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर प्रभावी तरीके से काम करने की मांग की है। यातायात जाम को भी ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण माना गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *