स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सेक्टर पी-1, 2 और 3 तथा इकोटेक- 6, 9 और 11 का दौरा कर स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति आदि की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसीईओ ने जोन-2 और 5 के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में स्थित ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और यूजीआर (भूमिगत जलाशय) का निरीक्षण किया।

उन्होंने ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और यूजीआर परिसर में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इन परिसरों में उगी घास और झाड़ियों को तत्काल साफ करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने जलापूर्ति के लिए क्लोरीनेशन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और किसी भी तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी। उन्होंने लॉग बुक और कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। प्रेरणा सिंह ने सेक्टर पी-4 में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट के नए खंभों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, अनुज आनंद आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img