उत्तर प्रदेश, नोएडा: माफिया मनोज के गैंग का सदस्य गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक-1 पुलिस ने माफिया मनोज उर्फ आसे गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ लीलू घरबरा गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बूढ़ा घरबरा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, राहुल थाना इकोटेक प्रथम का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और अपराधों की जानकारी जुटा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img