कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने साथियों के साथ मिलकर की थी चोरी, गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कंपनी का सुरक्षा गार्ड है। पुलिस ने चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त कार व बाइक बरामद की है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रबंधन ने कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक पैनल से माल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि कंपनी के सुरक्षा गार्ड अमित ने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम आरोपी सुरक्षा गार्ड अमित और उसके तीन साथियों हरेंद्र और दो सगे भाइयों प्रशांत व जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा गार्ड अमित, जितेंद्र और प्रशांत मैनपुरी के रहने वाले हैं, जबकि हरेंद्र दनकौर क्षेत्र के बागपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार और बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img