Greater Noida Cleanliness Drive: ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ का आगाज, अल्फा-2 में चला जागरूकता अभियान

Greater Noida Cleanliness Drive: ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ का आगाज, अल्फा-2 में चला जागरूकता अभियान

Greater Noida को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाने के उद्देश्य से ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ अभियान का मंगलवार को सेक्टर अल्फा-2 से शुभारंभ किया गया। यह अभियान Greater Noida Authority, अनुभूति वेलफेयर फाउंडेशन और Feedback Foundation के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया।

अभियान का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने किया। इस दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय निवासियों को जागरूक किया गया और प्लॉगिंग ड्राइव भी आयोजित की गई, जिसमें शामिल प्रतिनिधियों ने खुद सड़क और सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। एकत्रित कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर प्रोसेसिंग के लिए प्लांट भेजा गया।

इस पहल के अंतर्गत सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, शहर में विभिन्न स्थानों पर बॉटल कलेक्टर स्थापित किए जाएंगे और जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एमआरएफ सेंटर की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि कचरे का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप चंद्रा ने कहा कि गीले और सूखे कचरे का सही प्रबंधन घर से ही शुरू होता है और प्रत्येक नागरिक को कचरे के पृथक्करण और वैज्ञानिक निपटान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना, घर-घर कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित करना और सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना है।

अभियान के दौरान करीब तीन घंटे तक चले प्लॉगिंग ड्राइव में लगभग 500 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया, जिसे अलग कर प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

itel India के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ के माध्यम से कंपनी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

इस पहल ने शहर में स्वच्छता को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया है और आने वाले समय में इसके व्यापक प्रभाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img