Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

सिरसा इंटरचेंज के पास दुकान खरीदने का मौका

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास दुकान और ढाबा खरीदने का मौका
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास दुकान और ढाबा खरीदने का मौका

अमर सैनी

नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास दुकान और ढाबा खरीदने का मौका है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां बने ट्रकर्स प्वाइंट पर दस दुकानें और एक ढाबा आवंटित करने की योजना शुरू की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई है। इनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।

प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राधिकरण ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास करीब 10 एकड़ में ट्रकर्स प्वाइंट बनाया है। यहां 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ढाबा और 18.48 वर्ग मीटर में दस दुकानें बनाई गई हैं। इन्हें संचालित करने के लिए प्राधिकरण ने आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 सितंबर को शुरू की गई योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। 18 अक्टूबर तक सभी जरूरी दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

योजना में 43 दुकानें और 9 कियोस्क भी शामिल
ट्रकर्स प्वाइंट के लिए शुरू की गई योजना में 43 दुकानें और 9 कियोस्क शामिल किए गए हैं। ये शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित हैं में गामा-1, बीटा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-2, स्वर्णनगरी, इकोटेक-2, बस डिपो कासना, ओमीक्रॉन-3, फी-3 आदि। इनका क्षेत्रफल 7.02 वर्गमीटर से लेकर 109.34 वर्गमीटर तक है। आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। सफल आवेदक को एक महीने के अंदर कब्जा दे दिया जाएगा। कियोस्क उन सेक्टरों में बनाए गए हैं, जहां अभी कारोबारी गतिविधियां कम हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *