Noida Protest: महिलाओं ने धरने पर सब्जी काटकर जताया विरोध, सोसाइटी में सुविधाओं को लेकर आक्रोश

Noida Protest: महिलाओं ने धरने पर सब्जी काटकर जताया विरोध, सोसाइटी में सुविधाओं को लेकर आक्रोश

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित La Residentia Society में निवासियों का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठीं महिलाओं ने अनोखे तरीके से सब्जी काटकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सोसाइटी में बुनियादी सुविधाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
निवासी सुमिल जलोटा के अनुसार, सोसाइटी में करीब 2,200 लोग रहते हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप है कि बिरला प्रबंधन द्वारा मेंटेनेंस शुल्क में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई है, इसके बावजूद सुविधाओं में सुधार की बजाय कटौती की जा रही है। इससे निवासियों में भारी नाराजगी है और लोग लगातार विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
धरने में शामिल शकुंतला ने बताया कि सोसाइटी में लिफ्ट की समस्या आम हो गई है और आए दिन लिफ्ट खराब हो जाती है, जिससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कमजोर बताई जा रही है, जिससे निवासियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अनोखे विरोध ने प्रशासन और बिल्डर दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब देखना होगा कि संबंधित प्रबंधन निवासियों की समस्याओं का समाधान कब तक करता है और उन्हें राहत मिलती है या नहीं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img