Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मांगों पर सहमति के बाद किसानों का धरना समाप्त

तुगलकपुर स्थित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के कार्यालय पर किसान एकता संघ के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया
तुगलकपुर स्थित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के कार्यालय पर किसान एकता संघ के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया

अमर सैनी

नोएडा। तुगलकपुर स्थित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के कार्यालय पर किसान एकता संघ के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गया। पुलिस, प्रशासन और एनपीसीएल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता में किसानों की 12 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई। एनपीसीएल अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। बता दें कि डूब क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन, किसानों पर दर्ज बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे वापस लेने आदि मांगों को लेकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को एनपीसीएल कार्यालय पर धरना दिया था। अपनी मांगों को पूरा कराने पर अड़े किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया था।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शेरू प्रधान ने बताया कि किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। दोपहर करीब दो बजे जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन मंगलेश्वर दुबे, एडीसीपी अशोक कुमार, एसीपी अरविंद कुमार और एनपीसीएल के अधिकारी सारनाथ गांगुली गु और सुबोध त्यागी धरना स्थल पर पहुंचे। किसान नेताओं और अधिकारियों के बीच 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई और सभी मांगों पर सहमति बनी। डूब क्षेत्र के किसानों को एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करने और बिजली चोरी के मामलों की स्थिति की जानकारी देने का लिखित आश्वासन दिया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बली सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन सिंह प्रधान, प्रमोद शर्मा, सतीश, राजू शर्मा, प्रिंस शर्मा, विक्रम नागर, मनीष नागर, देशराज नागर, श्रीकृष्ण बैसला, रमेश कसाना, अखिलेश प्रधान, वनिश प्रधान, विक्रम नागर, प्रमोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान और डूब क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *