Noida Security Issue: 28 हजार सिक्योरिटी मनी के बावजूद यीडा फ्लैट्स में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Noida Security Issue: 28 हजार सिक्योरिटी मनी के बावजूद यीडा फ्लैट्स में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

नोएडा के यमुना सिटी सेक्टर 22-डी स्थित YIDA Flats में इन दिनों बढ़ती चोरी की घटनाओं ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों में कई चोरी के मामले सामने आए हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में बुनियादी सुरक्षा ढांचा ही अधूरा है। कई जगहों पर बाउंड्री वॉल बनी ही नहीं है, और जहां बनी है, वहां उसकी ऊंचाई केवल करीब तीन फीट बताई जा रही है। ऐसे में कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से कूदकर परिसर में प्रवेश कर सकता है, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।
यहां रहने वाले राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैट लेते समय करीब 28 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी ली जाती है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है। उनका कहना है कि सोसाइटी में न तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न ही निगरानी के लिए प्रभावी इंतजाम किए गए हैं।
सोसाइटीवासियों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन्हें खुद ही अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। अब निवासी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित माहौल मिल सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img