एएनटीएफ ने 3 साल में जब्त किए 175 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ

21 सितंबर, लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ योगी सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है। इसका नतीजा ये है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने विगत 3 वर्षों में अब तक 175 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। वहीं, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ हुए ओवरऑल एक्शन की बात करें तो 4 वर्षों में अब तक 45 हजार किलो से अधिक का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

एएनटीएफ द्वारा विगत 3 वर्ष में की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 187 अभियोग दर्ज किए गए, जिसमें 469 की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। वहीं, 20,384.91 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसकी कुल कीमत 175 करोड़ 49 लाख 27 हजार 500 रुपए है।

2022 से लेकर 2024 में अब तक इन तीन वर्षों में एएनटीएफ ने 6.37 किलो मार्फिन, 33.44 किलो हेरोइन (स्मैक), 129.63 किलो चरस, 106.62 किलो अफीम, 9,380.14 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 10,725.26 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया है। यदि, इस वर्ष यानी 2024 में अब तक की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 91 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि 190 गिरफ्तारियां हुईं। वहीं 1.78 किलो मार्फिन, 13.93 किलो हेरोइन (स्मैक), 23.85 किलो चरस, 61.88 किलो अफीम, 3414.98 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 6467.01 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया गया है। कुल मिलाकर एएनटीएफ ने 9988.86 किलो मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 98 करोड़, 49 लाख और 52 हजार रही।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img