Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Delhi Bridge Collapse: उत्तरी दिल्ली में नाले पर बना फुटओवर ब्रिज टूटा, महिला की दर्दनाक मौत

Delhi bridge collapse, foot over bridge accident Delhi, nala bridge collapse news,

Delhi Bridge Collapse: उत्तरी दिल्ली में नाले पर बना फुटओवर ब्रिज टूटा, महिला की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के नया रूप नगर इलाके में आज एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां नाले के ऊपर बना फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर टूट गया। इस हादसे में एक महिला सीधे नाले में जा गिरी, जिसे बाद में रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह करीब 11 बजे बचाव दल को मिली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले कड़े प्रयासों के बाद महिला को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी और मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला फुटओवर ब्रिज के टूटने के कारण सीधे नाले में गिर गई थी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह फुटओवर ब्रिज काफी समय से जर्जर हालत में था और इसकी मरम्मत को लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन संबंधित विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते पुल की मरम्मत कर दी जाती, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पुल की देखरेख के लिए जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों की क्या भूमिका रही और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी पुराना और कमजोर हो चुका था। बावजूद इसके, इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब इस हादसे के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्पष्ट पहचान हो पाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें