भारत

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो की मौत, मचा हड़कंप

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो की मौत, मचा हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-26 स्थित एक घर में सीवर के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान शुक्रवार देर रात दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-26 के रहने वाले सुमित चावला ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार शाम दो लोगों को बुलाया। सेक्टर-9 जेजे कालोनी में रहने वाले नूनी मंडल व तपन मंडल सफाई करने के लिए उनके घर पर पहुंच गए। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद के रहने वाले थे। जैसे ही दोनों सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे तो उनका दम घुटने लगा। देखते ही देखते दोनों जहरीली गैस के चपेट में आ गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मकान मालिक के खिलाफ मृतकों के परिजनों ने की शिकायत

इस घटना के बाद शनिवार को सैकड़ों की संख्या में झुग्गी वासी और सफाई कर्मियों के नेता थाना सेक्टर 20 पहुंचे। उन्होंने थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा बूझकर उन्हें शांत करवाया। सफाई कर्मियों के नेता जयप्रकाश पारचा ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने सुरक्षा के उपाय नहीं किए थे, तथा गरीब मजदूरों को उन्होंने सेफ्टी टैंक में सफाई के लिए उतार दिया। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख रुपए की मुआवजा देने की मांग की है।पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और सफाई कर्मियों के नेताओं को समझा-भुजाकार शांत करवाया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players