Delhi BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल,केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लगी चोट

Delhi BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल,केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लगी चोट

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP के नेता और कार्यकर्ताओं का राजधानी दिल्ली में जोर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में BJP के कार्यकर्ताओं ने AAP के कार्यालय के बाहर जोर-प्रदर्शन किया। केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर BJP आर-पार के मूड में आ गई है।

बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। AAP दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मगर BJP कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाई गई बेरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img