Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Firing Case: सीमापुरी पुल‍िस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, क्लब में फ्री एंट्री नहीं मिलने पर बदमाशों ने बरसाई थी गोलिया

सीमापुरी पुल‍िस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, क्लब में फ्री एंट्री नहीं मिलने पर बदमाशों ने बरसाई थी गोलिया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा ज‍िले की स्पेशल स्टाफ, एंटी स्नैचिंग बर्गलरी सेल और सीमापुरी थाना पुल‍िस की ज्‍वाइंट टीम ने झ‍िलम‍िल स्‍थ‍ित कांच क्लब के कर्मचारियों पर फायरिंग के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप‍ियों ने श‍िकायतकर्ता पर तब गोली चलाई थी जब वह अन्य 2 कर्मचारियों के साथ कांच क्लब के गेट पर तैनात था. पुल‍िस ने इस मामले में पहले जहां एक आरोप‍ी शाहरुख (30) को ग‍िरफ्तार कर‍ चुकी है.

ग‍िरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिष उर्फ ​​शिवम (22), और संगम चाहर के रूप में हुई है. आरोपी शाहरुख पसौंडा गांव (गाजियाबाद, यूपी) में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई की दुकान चलाता है. अपराध में इस्‍तमाल एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद क‍िए हैं. शिकायतकर्ता उमर ने कहा कि वह कांच क्लब में बाउंसर के रूप में कार्यरत है और वह 5/6 स‍ितंबर की रात 1 बजे तक क्लब में ड्यूटी पर था. घटना की रात करीब 11.45 बजे एक सफेद कार से उतरकर 4 लोग पैदल क्लब की ओर आए और उनमें से दो लोगों ने उन्हें तथा कांच क्लब के गेट पर मौजूद अन्य बाउंसरों को जान से मारने की नियत से उन पर 8-10 राउंड फायर की. श‍िकायतकर्ता उमर की शिकायत पर सीमापुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

आरोपि‍यों की तलाश में जुटी में पुल‍िस टीमों ने क्राइम साइट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ करीब 100 से ज्‍यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी तनि‍ष ने बताया कि 22 अगस्‍त को संगम चाहर का जन्मदिन था और उन्होंने अन्य दोस्तों के साथ कांच क्लब में पार्टी की थी. पार्टी का कुल बिल करीब 1 लाख 70 हजार आया था.

तनिष ने बिल देने से इनकार कर दिया था और क्लब के मालिक उमेश यादव से कहा था कि उनको भविष्य में उनके आनंद के लिए एक टेबल बुक रखनी होगी. इस पर तनिष और उमेश यादव के बीच तीखी बहस हो गई थी. इसलिए, उसने अपने साथियों शाहरुख, संगम और आदिल के साथ मिलकर कांच क्लब के मालिकों को सबक सिखाने की योजना बनाई और 5 स‍ितंबर को उसने अपने साथियों के साथ कांच क्लब के कर्मचारियों पर 8-10 राउंड फायरिंग की. शाहरुख के ख‍िलाफ पहले से साहिबाबाद थाने एक और तनिष उर्फ ​​शिवम पर लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद) थाने में दो मामले दर्ज हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *