Diwali 2024: LOC के पास कश्मीर के शारदा मंदिर में मनाई गई दीपावली, जलाए गए कैंडल और दीये

LOC के पास कश्मीर के शारदा मंदिर में मनाई गई दीपावली, जलाए गए कैंडल और दीये

देशभर में दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान देश के सभी हिस्सों को सजाया गया और जमकर पटाखे फोड़े गए। इस बीच कश्मीर के एलओसी टीटवाल में नवनिर्मित शारदा यात्रा मंदिर में दीये और मोमबत्तियां जलाकर दीवाली मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कश्मीरी पड़ितों, स्थानीय लोगों के साथ सेना के जवानों ने भी इसमें हिस्सा लिया और दीपावली मनाने के लिए दीये और मोमबत्तियां जलाई और मिठाईयां बांटी। बता दें कि निर्माण समिति के सदस्य एजाज खान के नेतृत्व में यह आयोध्या की दीपावली की तरह ही ऐतिहासिक रहा। एक बयान में रविंदर पंडिता ने दुनियाभर के सभी शारदा अनुयायियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। शारदा बचाओ समिति ने पिछले साल मंदिर और सिख गुरुद्वारा को दोबारा प्राप्त करने के बाद इसके पुनर्निर्माण का जिम्मा उठाया है। बता दें कि साल 1947 में आदिवासी छापों से पहले एक धर्मशाला और सिख गुरुद्वारा भूखंड पर मौजूद था, जिसे छापों में जला दिया गया था। इसी तर्ज पर समिति शारदा मंदिर और सिख गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण कर रही है। इस मंदिर और गुरुद्वारे का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img