India vs Zimbabwe T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह, कोच ने किया कन्फर्म

India vs Zimbabwe T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह, कोच ने किया कन्फर्म
नोएडा। टीम इंडिया के बल्लेबाज Rinku Singh 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले T-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। उनके कोच मसूद-उज-जफर अमीनी ने जानकारी दी कि रिंकू बुधवार शाम तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे और मैच खेलने की पूरी संभावना है।
कोच ने स्पष्ट किया कि रिंकू टीम इंडिया का हिस्सा हैं और यदि उन्हें अतिरिक्त खिलाड़ी की भूमिका में नहीं रखा गया, तो वह निश्चित तौर पर गुरुवार को मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मैच खेलने की संभावना नहीं होती तो रिंकू वापस टीम से नहीं जुड़ते।
गौरतलब है कि मंगलवार को रिंकू अचानक अपने घर अलीगढ़ लौट आए थे। उनके पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-1 स्थित Yatharth Hospital में भर्ती कराया गया।
रिंकू मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे और काफी देर तक अपने पिता के साथ रहे। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। बाद में वह मंगलवार रात ही टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि उनके पिता को फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर है और फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।





