Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

देर रात नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस और मोबाइल-चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे।

पुलिस ने पीछा करते हुए सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग के पास बदमाशों को घेर लिया, जहां उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रोशन पुत्र रामप्रवेश गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी अनवर पुत्र शौकत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, और अलग-अलग कंपनियों के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें