Noida Crime: नोएडा स्पेक्ट्रम मॉल में थाई नागरिक से मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज

Noida Crime: नोएडा स्पेक्ट्रम मॉल में थाई नागरिक से मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल एक विवाद के केंद्र में आ गया है, जहां एक थाई नागरिक महिला ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह स्पेक्ट्रम मॉल में “एथनिक” नाम से कपड़ों का व्यवसाय करती हैं। पांच महीने पहले उन्होंने तीन दुकानें ली थीं और तब से अपनी बेटी के साथ मिलकर व्यापार चला रही थीं।

पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मॉल के मैनेजर, इंचार्ज समेत कुल पांच लोगों ने उन पर अतिरिक्त मेंटेनेंस शुल्क देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार किया तो मॉल प्रबंधन की ओर से उनके साथ मारपीट की गई, ब्लैकमेलिंग की गई और उत्पीड़न किया गया। इसके अलावा पीड़िता का यह भी कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी में, जब वह बैंकॉक गई हुई थीं, तो उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई और जबरन दुकान को बंद कराया गया।

थाई नागरिक महिला का आरोप है कि मॉल प्रबंधन ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनके कारोबार में बाधा डालने का प्रयास किया। इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने थाई एंबेसी से संपर्क किया और भारत के उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी।

थाई एंबेसी द्वारा मामले को गंभीरता से लेने के बाद सेक्टर 113 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img