Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

सैक्टर 23 पंचकूला के झूरीवाला में डंपिग ग्राउंड की समस्या को स्थाई तौर पर किया जाएगा खत्म :- चन्द्रमोहन

चन्द्रमोहन
सैक्टर 23 पंचकूला के झूरीवाला में डंपिग ग्राउंड की समस्या को स्थाई तौर पर किया जाएगा खत्म :- चन्द्रमोहन

सैक्टर 23 पंचकूला के झूरीवाला में डंपिग ग्राउंड की समस्या को स्थाई तौर पर किया जाएगा खत्म :- चन्द्रमोहन

चन्द्रमोहन ने जारी किया पंचकूला विधानसभा को लेकर घोषणा पत्र

शहर में बिजली की तारों को किया जाएगा अंडरग्राउंड

पंचकूला के लिए पंचकूला में तैयार होगा आइएसबीटी बस अड्डा

शराब के ठेकों को रिहायशी क्षेत्रों से बाहर किया जाएगा

कालोनी वासियों को मिलेंगे तीन-तीन मरले के प्लाॅट

पंचकूला में फिल्म सिटी बनाने का भी जिक्र

चंद्रमोहन ने रामगढ़ फोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर पंचकूला के लिए जारी किया अपना घोषणा पत्र

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला, 25 सितंबरः विधानसभा पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकूला विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार 25 सितंबर को रामगढ़ फोर्ट में प्रैस वार्ता का आयोजन करके अपना घोषणा पत्र जारी किया।

अपने घोषणा पत्र में चन्द्रमोहन ने पंचकूला के विकास के लिए कई घोषणाएं की। इन घोषणाओं को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सेक्टर 23 पंचकूला के झूरी वाला में डंपिग ग्राउंड की समस्या को स्थाई तौर पर खत्म किया जाएगा। सभी सेक्टर वासियों के लिए एनहैंसमेंट को खत्म करने पर बल दिया जाएगा। कालोनी वासियों को तीन-तीन मरले के प्लाॅट दिए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही कलाकारों व हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में फिल्म सिटी का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे हरियाणा संस्कृति को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

बेरोजगारी पर ध्यान देते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कम्पनीयों को आकर्षित करने के लिए इंड. एरिया को वाणिज्यिक क्षेत्र में परिवर्तित करने का प्रयास करेंगे जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इसके अलावा सरकारी, गैर सरकारी, बोर्ड व निगमों में रिक्त पदों को एससी बीसी के बैकलाॅग से भरा जाएगा।
गांव गांव में बिजली पहुंचाने के लिए सोलर प्लांट लगवाकर गांव में सोलर लाईट और सोलर लालटेन की सुविधा दी जाएगी तथा बरवाला ब्लाॅक में मक्खियों-मच्छरों की समस्या से छुटकारा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

पंचकूला व बरवाला में अंतराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। गांव बतौड़ में स्टेडियम व अनुभवी कोच उपलब्ध करवाए जाएंगे।पंचकूला में इमरजेंसी सेवाएं दुरूस्त की जाएंगी। फिजियोथेरेपी व आर्थोपेडिक सेंटर खोले जाएंगे। नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा तथा डोर स्टेप मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रत्येक सेक्टर, कालोनी व गांवों में कानून व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस बीट बूथ स्थापित करेंगी। सरकारी अस्पतालो में सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग की एकल महिला को बेटी की शादी पर 1, लाख 21हजार रूपए की शगुन राशि दी जाएगी। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे तथा उपज का भुगतान 48 घंटे में करवाया जाएगा। खेती बाड़ी के लिए टयूबवेल के कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को आस पास के राज्यों तथा शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ से बस लेनी पड़ती है जो कि बहुत दूर है। कांग्रेस सरकार बनने पर पंचकूला में आइएसबीटी स्थापित किया जाएगा, जिससे पंचकूला व आस पास के लोगों को पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की बस के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े।

इसके अलावा घोषणा पत्र में भत्ते भी घोषित किए गए जिसमें सफाई कर्मचारियों को 5000 रूपए जोखिम भत्ता तथा 10 लाख रूपए की बीमा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। दसवीं कक्षा की छात्रों को 10000 रूपए व 12वीं कक्षा के छात्रों को 12000 रूपए सालाना वजीफा दिया जाएगा। बेरोजगार स्नातक को 7000 तथा पोस्ट स्नातक को 12000 रूपए प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के लिए स्पेशल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी।
घग्गर पार स्थित हर्बल पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा पंचकूला शहर व गावों मे बरसाती पानी की निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। सड़कों, पार्कों व पार्किगों में सफाई का ध्यान रखा जाएगा। पंचकूला में पार्किंग फीस को खत्म किया जाएगा। गांव व शहर में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे।

शराब के ठेकों को रिहायशी क्षेत्रों से बाहर रखा जाएगा तथा पंचकूला को नशा मुक्त बनाया जाएगा।चन्द्रमोहन ने बुधवार 25 सितंबर को विधानसभा के सेक्टर 25 बरवाला, पंचकूला कोर्ट, रामगढ़, सेक्टर 19, सेक्टर 11, सेक्टर 10, सेक्टर 21, सेक्टर 20, सेक्टर 12ए और मोगीनंद जनसभाएं की । लोग भारी संख्या में जनसभाओं में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय लोगों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *