उत्तर प्रदेशभारतराज्य

राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई,कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई,कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अमर सैनी

नोएडा।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में नया बांस, सेक्टर 15 में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए अनेक सुखद कदमों जैसे मतदान की आयु 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।

राजीव गांधी की वजह से भारत आईटी क्षेत्र में मजबूत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक हिमाचल प्रदेश प्रभारी लियाकत चौधरी और युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी के चलते ही आज क्षेत्र भारत आईटी क्षेत्र में भी मजबूत है।
की जयंती पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक हिमाचल प्रदेश प्रभारी लियाकत चौधरी, नोएडा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष जावेद खान, परमवीर लोहिया, सलमान, नसीम, इकबाल, इकरार नबी, रिशु, देव कुमार, शेखर अग्रवाल, भरत सिंह चौहान, पप्पू, ज्ञानेंद्र, प्रेम शाह, बबली, ज्योति, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players