Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में दौड़ती दिखी पाकिस्तानी झंडे लगी कार, तलाश की शुरू

शहर की सड़क पर एक पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार दौड़ती नजर आई
शहर की सड़क पर एक पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार दौड़ती नजर आई

अमर सैनी

नोएडा। शहर की सड़क पर एक पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार दौड़ती नजर आई। कार का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर कार की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 18 सेकंड का वीडियो देर रात में बनाया गया है। यूपी16 नंबर की टोयोटा की सफेद रंग की कार सड़क पर जाम में फंसी हुई है। इसी बीच पीछे से चल रही एक कार में बैठे युवक की नजर उस कार के पीछे एक तरफ पाकिस्तानी झंडे के स्टीकर पर पड़ी। उसने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। एक्स पर पोस्ट इस वीडियो में कहा कि पाकिस्तान का झंडा भारत में अस्वीकार्य है। वीडियो में यूपी पुलिस को टैग करते हुए कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय ने एक्स पर जवाब दिया कि थाना फेस 1 पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। एसीपी सेकेंड अरविंद कुमार का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *