उत्तर प्रदेश, नोएडा: बेसमेंट में भरा पानी नींव को कर रहा कमजोर, खराब लिफ्ट बनी मुसीबत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बेसमेंट में पानी भरा होने से सोसाइटी की बिल्डिंग की नींव कमजोर हो रही है। हर टावर की लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। निवासियों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। लाखों रुपये देकर फ्लैट खरीदा था इसके बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। यह कहना है ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों का।
रविवार को सोसाइटी में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने इन मुद्दों को उठाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। कोई भी बाहरी कभी भी सोसाइटी के किसी भी फ्लैट में पहुंचकर वारदात कर सकता है। फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद भी बिल्डर ने ओसी और सीसी उपलब्ध नहीं कराया है। जिसके कारण कई खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। निवासियों ने बताया कि कार पार्किंग और बेसमेंट की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट-2 में सीवर का पानी भर जाता है। पानी से बदबू आने लगती है। वहीं गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में लगातार पानी भरने से बिल्डिंग की नींव कमजोर हो रही है।

लिफ्ट बार-बार खराब होती है, मेंटेनेंस समय पर नहीं किया जाता, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। कब्जा देते समय क्लब संचालन का वादा किया गया था, लेकिन अब तक शुरू नहीं किया गया। समय पर मेंटेनेंस देने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पानी की सप्लाई ही अक्सर बंद रहती है। जे टावर में लिफ्ट बंद होने पर निवासियों ने पुलिस को बुलाया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img