NationalCrimeNoida

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमर सैनी
नोएडा। थाना बीटा 2 पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह तस्कर गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कुछ दिन पहले बीटा 2 थाना क्षेत्र के पी 3 गोल चक्कर पर गौ रक्षकों ने एक ट्रक पकड़ा था। इस दौरान उस ट्रक में 23 गायें मिलीं, जिनमें से 13 गायों की मौत हो चुकी थी। तस्कर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उसी शाम इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन एक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर आज ग्रेटर नोएडा आया हुआ है। इसी दौरान पी 3 गोल चक्कर के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। बीटा 2 पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान आलम के रूप में हुई है जो हरियाणा के फरीदाबाद जिले का रहने वाला है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दरअसल, ये तस्कर गांवों और शहरों में बेसहारा घूमने वाली गायों को अपना निशाना बनाते थे और उन्हें डंपर या ट्रक में लादकर हरियाणा ले जाते थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players