Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi CM Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में

Delhi CM Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उस समय हुई जब वह जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया नामक व्यक्ति ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सीएम का हाथ पकड़कर जोर से खींचा, जिससे उनका सिर टेबल से टकरा गया और उन्हें चोट लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जनसुनवाई तत्काल रोक दी गई। मुख्यमंत्री की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिकायतें सुनते हुए बैठी थीं जब आरोपी ने अचानक हमला किया। सचदेवा ने कहा कि सीएम ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा लेकिन अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसका तरीका बदला जाएगा।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है और आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की गई। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला पूर्व नियोजित था या व्यक्तिगत विवाद के चलते हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ भी मारा, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

इस घटना ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे की असली वजह सामने आ सके। मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों और जनता को आश्वस्त किया है कि वह पूरी मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी और जनता की समस्याओं को सुनने का काम जारी रहेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें