प्रदूषण के चलते लोगों का पार्कों में आना कम हुआ

अमर सैनी

नोएडा। शहर में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों ने पार्कों में आना में कर दिया है। वहीं, पार्क में नियमित रूप से आने वाले कुछ लोग अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से नहीं आ पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टर ने नियमित सुबह की सैर करने की सलाह दी है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि पार्क में जाए या नहीं जाए। सेक्टर-100 के सेंट्रल पार्क में प्रदूषण शुरू होने से पहले औसतन सौ लोग पार्क में घुमने आते थे। पार्क में युवा भी दौड़ लगाने आया करते थे, लेकिन एकाएक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों ने आना बंद कर दिया। अब चुनिंदा लोग ही पार्क में घूमने आ रहे हैं। आरडब्ल्यूए के सचिव महेंद्र नागर ने बताया कि वह नियमित रूप से पार्क में जाते हैं। पूर्व की तुलना में पार्क में आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। अब केवल ईश्वर प्रधान, प्रदीप चौहान, योगेंद्र चौधरी, तेज सिंह भड़ाना, जितेंद्र डॉक और सुनील चौहान आदि लोग ही नियमित रूप से आ रहे हैं। वहीं, कपिल अवाना भी पार्क में नियमित आते थे, प्रदूषण की वजह से उनका गला खराब हो गया। इस वजह से पार्क में नहीं आ रहे हैं। वहीं सेक्टर-105 के प्लस पार्क में भी नियमित रूप से आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है। लोग घरों से देर से ही पार्क में हटने के लिए निकल रहे हैं। नियमित रूप से आने वाले बिल्लू चौहान और ओमवीर बंसल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। सेक्टर-47 के सेंट्रल पार्क में भी सुबह के समय सहर करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। पार्क में नियमित रूप से आने वाली वीके कौशिक ने बताया कि पार्क में अब समिति संख्या में ही लोग घुमने आ रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img