प्राधिकरण सीईओ ने की समीक्षा बैठक

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में सबसे पहले रिक्त पड़े भूखंडों की समीक्षा की गई।

सीईओ ने निर्देश दिया कि इन भूखंडों का सर्वेक्षण किया जाए और उन्हें आगामी योजनाओं में शामिल किया जाए। साथ ही, जिन भूखंडों पर निर्माण की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, उनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सभी वरिष्ठ प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि को चारदीवारी या तारफेंसिंग से सुरक्षित करने पर जोर दिया गया। शहर के चार प्रमुख मार्गों को मॉडल रोड बनाने की योजना पर विशेष ध्यान दिया गया। इन मार्गों पर सेंट्रल वर्ज और फुटपाथ की पेंटिंग, कैट आई, रिफ्लेक्टर, साइनेज बोर्ड, लाइट्स लगाने और बिजली के केबलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए, विभिन्न मार्गों पर जेब्रा क्रॉसिंग को पेंट करने, चौराहों के आसपास मैस्टिक का कार्य कराने, कलरफुल लाइटिंग, फाउंटेन को लाइट से सजाने और मेट्रो स्टेशनों के नीचे उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी कैमरे पर चर्चा

सीईओ ने पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देते हुए, तालाबों और जल निकायों से संबंधित राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। फुटपाथ या साइड पटरी पर टाइलों के नीचे सीमेंट कंक्रीट का प्रावधान न करते हुए, केवल जीएसबी डालकर लगाने के निर्देश दिए गए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों की ड्यूटी खत्म होने के बाद उपस्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न सेक्टरों में टूटी हुई नालियों की मरम्मत और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि वर्षा जल की उचित निकासी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा सड़कों के किनारे बिजली की भूमिगत लाइनों को व्यवस्थित करने और जलभराव वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img