Agra Shooting: आगरा में गोलीकांड, युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, पुलिस ने शुरू की तलाश

Agra Shooting: आगरा में गोलीकांड, युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, पुलिस ने शुरू की तलाश

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के दुर्गा नगर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब अनमोल नामक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर आकाश सिंह परिहार नाम के युवक पर जान से मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक आरोपियों ने आकाश सिंह परिहार को रोककर उस पर अवैध देसी तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि गोली लक्ष्य पर नहीं लगी और युवक की जान बाल-बाल बच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अपनी जान बचाने के लिए आकाश सिंह परिहार मौके से भाग निकला और तत्काल कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पहले से आकाश का पीछा कर रहे थे और मौके का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने हमलावर अनमोल और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दबी जुबान में सवाल उठा रहे हैं। थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img