उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Engineer Death Case: नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में बिल्डर अभय कुमार को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Noida Engineer Death Case: नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में बिल्डर अभय कुमार को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत से जुड़े मामले में एमजेड विजटाउन बिल्डर के निदेशक अभय कुमार की जमानत याचिका सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग भी की थी, जिस पर भी सुनवाई हुई।

अदालत के फैसले के बाद अभय कुमार को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। इस निर्णय से पुलिस जांच को मजबूती मिली है और मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 13 फरवरी तय की है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players