Noida Crime: हनीमून के दौरान पत्नी को सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Noida Crime: हनीमून के दौरान पत्नी को सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नोएडा में एक नवविवाहिता ने अपने पति पर हनीमून के दौरान जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दार्जिलिंग के एक होटल में उसके पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उसे सिर, पेट और दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-75 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गए थे। आरोप है कि 9 मई को होटल की सीढ़ियों पर पति ने अचानक उसे धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला का कहना है कि 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। बाद में 17 जून को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img