Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जेल में बंद शख्स को पुलिस ने बना दिया बाइक चोरी का आरोपी

गत 22 जून को थाना बिसरख क्षेत्र से गौर सिटी मॉल के बाहर से सिल्वर कलर की बैगनआर कार चोरी हो गई थी
तीन साल तक जेल में बंद रहे हापुड़ के सोनू को पुलिस ने बाइक चोरी की घटना में आरोपी बना दिया।

अमर सैनी

नोएडा। तीन साल तक जेल में बंद रहे हापुड़ के सोनू को पुलिस ने बाइक चोरी की घटना में आरोपी बना दिया। सोनू के अधिवक्ता ने अदालत में जब पूरे मामले को साक्ष्यों सहित रखा तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना बिसरख के दरोगा पंकज भारती को बुधवार को तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
गत 22 जून को थाना बिसरख क्षेत्र से गौर सिटी मॉल के बाहर से सिल्वर कलर की बैगनआर कार चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पीड़ित अभिषेक गिरी गोस्वामी ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू को 24 जून को गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र नागर बादलपुर ने बताया कि पुलिस ने सोनू 21 फरवरी 2021 को हुई बाइक चोरी की घटना में भी आरोपी बना दिया। बचाव पक्ष की ओर से अदालत में कहा गया कि 3 अगस्त 2020 से 13 फरवरी 2023 तक सोनू दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था। इस स्थिति में वह सन 2021 में हुई बाइक चोरी की घटना में शामिल कैसे हो सकता है। जिला गौतमबुद्ध नगर न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए थाना बिसरख के दरोगा पंकज भारती को न्यायालय में तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *