National Ambulance Service: देशभर में एंबुलेंस सेवा होगी और तेज व भरोसेमंद, नड्डा ने जारी की नई गाइडलाइन

National Ambulance Service: देशभर में एंबुलेंस सेवा होगी और तेज व भरोसेमंद, नड्डा ने जारी की नई गाइडलाइन

देश में सड़क हादसों, हार्ट अटैक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य आपात स्थितियों में मरीजों तक समय पर इलाज पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा (एनएएस)-2026 के नए संचालन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को नई गाइडलाइन लॉन्च करते हुए कहा कि इससे देशभर में एंबुलेंस सेवाएं अधिक तेज, सुरक्षित, तकनीक-सक्षम और एक समान मानकों पर संचालित होंगी।

नई व्यवस्था के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एंबुलेंस संचालन के लिए समान मानक लागू होंगे। प्रत्येक एंबुलेंस में आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण, दवाएं, प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी), नियमित रखरखाव और गुणवत्ता निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सभी एंबुलेंस को एआईएस-125 सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

इसके साथ ही जीपीएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग, इंटीग्रेटेड कमांड एंड डिस्पैच सेंटर तथा आपातकालीन नंबर 112 से एंबुलेंस सेवा का एकीकरण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और मरीजों को कम समय में उचित अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

नई गाइडलाइन का उद्देश्य देश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और गंभीर मरीजों की जान बचाने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार करना है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img