School Timing: गर्मी के चलते जिले में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

School Timing: गर्मी के चलते जिले में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और विभिन्न बोर्डों से संबद्ध विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। नया समय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और शिक्षक संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शिक्षक संघ लंबे समय से जिलाधिकारी से स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित जिले में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। विभाग का उद्देश्य भीषण गर्मी से छात्रों और शिक्षकों को राहत प्रदान करना तथा सुरक्षित वातावरण में शिक्षण कार्य सुनिश्चित करना है।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन से नए समय का पालन सुनिश्चित करने और अभिभावकों को इसकी सूचना देने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img