Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Elections: केजरीवाल का दावा AAP को वोट देने से हर परिवार को 35 हजार रुपये तक की बचत होगी

Delhi Elections: केजरीवाल का दावा AAP को वोट देने से हर परिवार को 35 हजार रुपये तक की बचत होगी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी चुनावों को लेकर जनता से अपील की है कि वे सिर्फ झाड़ू के निशान को वोट दें, जिससे हर परिवार को सालाना 35 हजार रुपये तक की बचत होगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो पहली प्राथमिकता महिलाओं के बैंक खातों में 2,100 रुपये जमा कराने और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने की होगी।

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि यदि वह सत्ता में आई, तो दिल्ली में दी जा रही सभी मुफ्त सुविधाएं बंद हो जाएंगी, जिससे हर परिवार को सालाना 25 हजार रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे जरूर बांट रही है, लेकिन जनता को झाड़ू के निशान पर वोट देना चाहिए। अगर भाजपा को वोट दिया गया तो बिजली बिल 5 हजार रुपये तक बढ़ सकता है और सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब हो सकती है।

केजरीवाल ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर छात्रों को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी और दिल्ली मेट्रो में 50 प्रतिशत किराए में रियायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक किराएदारों को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा नहीं मिल रही थी, लेकिन नई योजना के तहत उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने अमीर मित्रों को कर्ज देकर बाद में माफ कर देती है, जबकि आम आदमी पार्टी जनता के टैक्स का एक-एक पैसा जनता की भलाई में खर्च करती है। भाजपा सरकार के तहत सरकारी खजाना केवल अमीरों के लिए काम करता है, जबकि आम आदमी पार्टी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो छह महीने के भीतर झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी और उन पर कब्जा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झुग्गी बस्तियों की जमीनों पर है। अगर दिल्ली की महिलाएं वोट देने के लिए आगे आईं, तो आम आदमी पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के पुरुषों को समझाएं कि भाजपा में कुछ नहीं रखा है और केवल आम आदमी पार्टी ही उनके बच्चों के अच्छे भविष्य की गारंटी दे सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा सीटों पर आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी, जहां जनता की हर समस्या का समाधान आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें