Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में चेन स्नैचर हुआ लंगड़ा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में नगर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, सदर सीओ जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली पुलिस रात के समय चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार संदिग्ध आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वहां से रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जहां पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई ओर वह गिर गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई।

आरोपी ने घटना को स्वीकार किया
सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी से सोने की चेन के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने बताया 11 मार्च को नगर पालिका परिषद के बाहर से एक महिला से चेन स्नैचिंग की थी, जिसको वह बेचने की फिराक में लग रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार/घायल बदमाश ने अपना नाम अश्विनी पुत्र सुदेश निवासी मोहल्ला गणेशपुरा कोतवाली हापुड़ नगर बताया है। जिसके द्वारा 11 मार्च को नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना को स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से अवैध असलहा और एक बाइक बरामद की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें