Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा पुलिस ने रवि काना को रिमांड पर लिया, पूछताछ शुरू

26 अप्रैल को थाईलैंड से किया था गिरफ्तार
26 अप्रैल को थाईलैंड से किया था गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पुलिस ने बुधवार सुबह कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना को लुक्सर जेल से 5 दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस की एक विशेष टीम ने रवि से पूछताछ भी शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस उसके स्क्रैप कारोबार को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही बीच-बीच में संरक्षकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
स्क्रैप माफिया रवि काना से पूछताछ का दौर शुरू हो गया है। रवि से कही गुप्त जगह पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसके खाने-पीने का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही उसकी सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस की टीम रवि के हर राजदार का नाम अपनी डायरी में लिख रही है। साथ ही उसके सभी कारोबार का ब्यौरा भी दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि अगर रवि काना ने सच उगल दिया तो कई सफेद चेहरे बेनकाब हो जायेंगे। फिलहाल रवि को रिमांड पर लिए जाने के बाद से खाकी, खादी समेत कई बड़े लोगों की सांसे अटकी हुई है। सूत्र बताते हैं कि रवि के नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वहीं रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल को भी पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम इसी काम में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि रवि के हर राजदार की कुंडली के बारे में काजल को भी जानकारी है। काजल स्क्रैप माफिया के हर काले धंधे की बराबर की हिस्सेदार है। इसीलिए पुलिस काजल को भी कस्टडी रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है।

26 अप्रैल को थाईलैंड से किया था गिरफ्तार
स्क्रैप माफिया रवि काना को 26 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने हिरासत में लिया। उसकी पूर्व में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गिरफ्तारी हुई थी। थाईलैंड सरकार ने उसे भारत मे डिपोर्ट किया। उसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया था। 27 अप्रैल से जनपद गौतम बुद्ध की कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *