Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में पुलिस ने खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

नोएडा में पुलिस ने खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम और राजकुमार के रूप में हुई है, जो सेक्टर 8 से पकड़े गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये की नकदी और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की। आरोपियों का अन्य साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी डी-396 सेक्टर 10 में चल रहे बेसमेंट खुदाई के काम के दौरान फर्जी खनन अधिकारी बनकर पहुंचे थे और ठेकेदार से अवैध वसूली कर रहे थे। घटना के समय एक बाबा भी कार में मौजूद था, लेकिन पुलिस की दबिश के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस घटना को नोएडा में अवैध वसूली के खिलाफ उठाए गए कदमों की बड़ी सफलता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *